लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जैन दीक्षा लेने वाले बच्चों के परिवारों को किया अभिनंदन
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। नागौर में अहिछत्रपुर वीरा केंद्र द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर वीर माताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लोढ़ा की पोल स्थित सुशील धर्म आराधना भवन में रविवार दोपहर 3 बजे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अहिछत्रपुर वीरा केंद्र की संरक्षक संगीता डागा और अध्यक्ष नेहा संखलेचा ने जैन दीक्षा लेने वाले बच्चों की माताओं का सम्मान किया तथा उनसे अपने बच्चों के जैन दीक्षा लेने के अनुभवों को लेकर संवाद भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नेहा संखलेचा ने वीर माताओं के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इन वीर माताओं के पुत्र और पुत्रियों ने जैन धर्म में दीक्षा लेकर धर्म शासन की भव्य प्रभावना कर रहे हैं।
समारोह में सरला खजांची, ललिता जी कोठारी और कल्पना जी सबलावत को साड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
संरक्षक संगीता डागा ने बताया कि नागौर से अब तक 8 बच्चों ने जैन दीक्षा ग्रहण की है, जो समाज के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नेहा संखलेचा ने सभी वीर माताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वीरा केंद्र की सचिव सुमन सुराणा, उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोमा डागा, बबिता चौरड़िया, कुसुम बारड़िया, राजकुमारी बांठिया सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
