लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हरिद्वार में सम्पन्न
भीलवाड़ा/हरिद्वार।(पंकज पोरवाल) मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार के भूपतवाला स्थित पावन धाम में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा, राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार कौशिक को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति कुमार गौतम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ तन्मय वशिष्ठ, पंडित अंशुल श्रीकुंज और नितिन गौतम सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण — संजय राठी
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मीडिया कई सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में पत्रकार संगठनों और वरिष्ठ पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
पत्रकार सुरक्षा कानून सहित कई मुद्दों पर चर्चा
बैठक में पत्रकारों के हित से जुड़े कई अहम मुद्दों, विशेष रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून, सुविधाओं एवं अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एक मांग पत्र तैयार किया गया, जिसे जल्द ही भारत सरकार को सौंपा जाएगा।
बैठक में प्रमुख पदाधिकारी शामिल
बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा, मनोज शर्मा, जी.के. शर्मा, राजकुमार शर्मा (उत्तर प्रदेश), वीरेंद्र प्रसाद सैनी (दिल्ली), नवीन बंसल (हरियाणा), घनश्याम एस. बाघी, आनंद जोशी, महेंद्र शर्मा (मध्यप्रदेश), अमित गुप्ता (उत्तराखंड), श्याम नाथ सिंह (बिहार), नीरज अधिकारी (चंडीगढ़) सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में हर-की-पौड़ी पर गंगा आरती की गई और गंगा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सभी पत्रकारों को गंगाजल, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शर्मा ने किया।


















































