Home latest वरिष्ठ IAS अधिकारी राजेश्वर सिंह बने राजस्थान के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त

वरिष्ठ IAS अधिकारी राजेश्वर सिंह बने राजस्थान के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश्वर सिंह को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। राजेश्वर सिंह वही अधिकारी हैं, जिन्हें कुछ समय के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

आध्यात्मिकता से सराबोर और दर्शन व साहित्य की गहरी विद्वत्ता से संपन्न राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में कई उल्लेखनीय कार्य हुए। उनके अल्प कार्यकाल में —

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की समस्याओं को समझते हुए, नव-नियुक्त युवा IAS, RAS और RJS अधिकारियों को आमंत्रित कर छात्रों से सीधा संवाद कराया गया।

  • “ज्योतिर्गमय” पत्रिका का प्रकाशन हुआ, जिसमें सभी स्नातकोत्तर विभागों ने अपने शोध और लेखन से योगदान दिया। यह पत्रिका राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही।

  • कई गतिशील शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने विश्वविद्यालय को नई पहचान दी।

उनके कार्यकाल का प्रत्येक दिन विश्वविद्यालय के लिए नई उपलब्धियां लेकर आया, जिसे राष्ट्रीय स्तर के मीडिया ने भी प्रमुखता से सराहा।

 राजेश्वर सिंह जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version