Home latest वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान बनेगा जनआंदोलन: जोराराम कुमावत

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान बनेगा जनआंदोलन: जोराराम कुमावत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 25 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा यह अभियान समाज की सामूहिक भागीदारी से जनआंदोलन का रूप ले रहा है।

मंत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

गौशालाएं भी बनेंगी जल संरक्षण केंद्र

जोराराम कुमावत ने कहा कि गौशालाएं केवल गौसेवा का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्द्धन का भी माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल मनुष्यों के लिए नहीं, बल्कि हर जीव के कल्याण के लिए है।

पौधारोपण और सफाई अभियान

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गौ पुनर्वास केंद्र के विभिन्न बाड़ों का निरीक्षण किया, गायों के पेयजल हौद की सफाई की और चारा भी खिलाया। उन्होंने परिसर में मौलसिरी और पीपल के पौधे भी लगाए तथा उनके संरक्षण के निर्देश दिए।

जल संरक्षण की शपथ

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वर्षा जल संचयन और पौधारोपण को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा, पशुपालन निदेशक डॉ. सुरेशचंद मीना सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version