- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अंतोदय योजना के तहत वार्ड 58 में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्षद मधु शर्मा मंडल और अध्यक्ष ऋतु शेखर शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ भी मां के नाम सिंदूर का पौधा लगाया गया। अतिथियों ने दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद के विचारों को समाज में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि हर वार्ड तक योजनाओं का लाभ पहुँचना चाहिए।
इस अवसर पर जमादार राकेश आदिवाल, हरि प्रकाश पारीक, कैलाश समदानी, गिरीश बाहेती, दिनेश तिवारी, जेके बिलाल, बृजेश पाठक, प्रेमचंद सेन, पंकज श्रोत्रिय, रामधन धोबी, सत्यनारायण श्रोत्रिय सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- Advertisement -














































