Home latest उत्तम सत्य धर्म की पूजा का आयोजन

उत्तम सत्य धर्म की पूजा का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) – उपखंड क्षेत्र में पर्युषण पर्व के दौरान सोमवार को जैन समाज के लोगों ने उत्तम सत्य धर्म की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की।

सुन्थड़ा स्थित सुखोदय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिरदी चंद और कोषाध्यक्ष महावीर जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व जैन समाज का सबसे बड़ा महापर्व है।

उत्तम सत्य धर्म का अर्थ है परम सत्य को अपनाना और अपने जीवन में उसके अनुसार आचरण करना। इसके लिए सत्य वचन बोलना, सत्य को समझना और सत्य के मार्ग पर चलना आवश्यक है। उत्तम सत्य धर्म व्यक्ति को झूठ, कपट, भय और लोभ से मुक्त करता है, जिससे मानसिक शांति और आनंद प्राप्त होता है। सत्य सभी सद्गुणों का आधार है।

पूजा का शुभारंभ मंगलाष्टक से हुआ। नित्य अभिषेक और शांति धारा का आयोजन किया गया। इसके बाद पांडूशीला शांतिधारा, देवशास्त्र पूजा, मूलनायक भगवान की पूजा, सोलहभावना नंदीश्वर दीप और चौबीस भगवान की दश लक्षण पूजा सम्पन्न हुई।

सुखोदय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध समिति के नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि शाम 7:30 बजे भक्तामर मंडल, उनियारा द्वारा भक्तमर दीपार्चना सानंद संपन्न की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version