Home latest पोड़ावना ग्रुप द्वारा जलझुलनी एकादशी पर श्रीचारभुजा नाथ की शोभायात्रा

पोड़ावना ग्रुप द्वारा जलझुलनी एकादशी पर श्रीचारभुजा नाथ की शोभायात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) – शहर के बड़ा मंदिर पोड़ावना ग्रुप द्वारा जलझुलनी एकादशी पर्व पर श्रीचारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मंदिर पुजारी विकास पाराशर ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से भक्तों के संग नाचते-गाते हुए शाम 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और बगीची में जल विहार के लिए पहुंचेगी। वहां ठाकुर जी का जल विहार किया जाएगा।

शोभायात्रा के कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • 7:15 बजे: महाआरती

  • इसके बाद: प्रसाद वितरण

  • 8:30 बजे: ठाकुर जी का पुनः मंदिर आगमन

इस दौरान महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजन की तैयारियों में ग्रुप के कई श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें शिव राठी, गोपाल लाल सोमानी, पवन मालीवाल, प्रहलाद भदादा, कैलाश बाहेती, सत्यनारायण तोतला, रामसहाय लढ़ा, महेश कचोलिया, राकेश सोमाणी, भंवर वैष्णव, दामोदर तापड़िया, भंवर शर्मा, निर्मल सोनी, विनोद शर्मा, कैलाश लढ़ा, राधा सोमाणी, संध्या काबरा, रूकमा कसारा, सरोज, हरि प्रकाश, लक्ष्मण कसारा, शिव बिरला, गौरव कसारा, सुरेश नागोरी, सरोज कचोलिया सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version