लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा में आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर जताई खुशी
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)|
भारत के नए उपराष्ट्रपति के रूप में सी. पी. राधाकृष्णन के चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनियारा में जश्न मनाया। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित सरदार सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जयपुर भाजपा प्रभारी नरेश बंसल के नेतृत्व में आतिशबाजी की, मिठाइयाँ वितरित की और उत्सव मनाया।
इस अवसर पर जयपुर भाजपा प्रभारी नरेश बंसल ने कहा कि उपराष्ट्रपति के रूप में राधाकृष्णन का अनुभव संसद के उच्च सदन में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा तथा राष्ट्र की विकास यात्रा को नई गति देगा।
कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गोत्तम, किसान नेता कैलाश चौधरी, जगदीश साहू, बालकिशन शर्मा, सुरेश कुमावत, महावीर पांचाल, भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, मंत्री संभू सेन, लोकेश सैनी, सुरेंद्र वर्मा, सत्यनारायण खंडेलवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उपराष्ट्रपति की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए देश की प्रगति के लिए उनकी भूमिका पर भरोसा जताया।















































