Home latest उनियारा में श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई शीतलाष्टमी

उनियारा में श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई शीतलाष्टमी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा कस्बे और उपखंड क्षेत्र में हिन्दू समुदाय की महिलाओं ने शीतलाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाएं रविवार रात को अपने घरों में विशेष पकवान तैयार कर सोमवार को कस्बे के सबसे पुराने शीतला माता मंदिर में माता को ठंडे और बासी पकवान का भोग अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

मंदिर पर विद्युत सजावट की गई और माता की झांकी सजाई गई। महिलाएं अपने परिवार की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद प्राप्त करती रहीं।

इस अवसर पर पलाई, अलीगढ़, ककोड़, बनेठा, पचाला, सोंप सहित अन्य गांवों में भी श्रद्धालुओं ने शीतलाष्टमी का पर्व मनाया। मंदिर में जागरण का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रहलाद प्रजापत, अरुण प्रजापत, बबलू, गोविंद, मुकेश, प्रेम प्रजापत, पार्षद प्रकाश प्रजापत, चेतराम कासपुरिया, मांगीलाल सहित प्रजापत समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version