लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
एसडीओ ने अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही से कार्य करने के दिए निर्देश
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)| सोहनसिंह नरुका (उपखंड अधिकारी, उनियारा) ने सभी सरकारी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह बात उपखंड अधिकारी कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान कही।
विभागीय योजनाओं की समीक्षा
एसडीओ ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करें ताकि आमजन को योजनाओं का सीधा और अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता और जिम्मेदारी से कार्य करना ही प्रशासनिक दक्षता की पहचान है।
विभागों को दिए विशेष निर्देश
-
विधुत निगम के अधिकारियों को आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
-
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता को नहरों के संचालन से पहले उनकी सफाई और मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा गया।
-
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए।
अधिकारी और विभागों की उपस्थिति
बैठक में तहसीलदार उनियारा प्रवीण सैनी, विकास अधिकारी पंचायत समिति उनियारा शंकर लाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीना लासरिया, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोदी, विद्युत निगम के सहायक अभियंता अजय सिंह और मेवराज मीणा, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जयप्रकाश और अंकित सैनी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।