लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
378वीं रैंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन, ग्रामीणों में खुशी की लहर
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | पादूकलां
कस्बे के पुराना मेड़ता मार्ग स्थित एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखने वाले महेंद्र लाठड़ ने हाल ही में घोषित राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (आरएएस) में 378वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
कठिन परिस्थितियों में किया बड़ा मुकाम हासिल
महेंद्र लाठड़, किसान लक्ष्मणराम लाठड़ के पुत्र हैं। कृषि कार्य करने वाले इस परिवार के महेंद्र ने सीमित संसाधनों में कठिन परिश्रम, निरंतर लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की। उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
क्षेत्र में खुशी की लहर, बधाइयों का तांता
महेंद्र की सफलता की खबर मिलते ही परिवारजन, मित्र, शिक्षक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है।
गांव के लोगों ने कहा कि महेंद्र ने यह साबित कर दिया कि “यदि मेहनत और लगन हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”
