लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। भाजपा शहर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राष्ट्रवाद और संस्कृति के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए संगठन और समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज सुधार के पक्षधर थे। उन्होंने परंपराओं से जुड़े रहते हुए राष्ट्रहित में नवीन विचारों का स्वागत किया। उन्हें भाजपा का पितृपुरुष भी कहा जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन, रमेश बड़ाया, मदन आकड़, सुरेश कुमावत, जगदीश साहू, भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष लोकेश सैनी, प्रहलाद प्रजापत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बड़ाया, पारुल गोयल, मंत्री उम्मेद सिंह, गणेश जांगिड, गोपाल सैनी, श्री नारायण गुर्जर, जुबेर पठान, गीतराम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
