लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नवलगढ़ (योगेश ऋषिका)। हिसारिया परिवार की ओर से सेविप्र मंडल संस्थान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में ऑस्ट्रेलिया प्रवासी डॉ. प्रवीण हिसारिया (एमडी), डॉ. बनवारी शर्मा (एमडी) और डॉ. अविनाश जैन (एमडी), जयपुर ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में विभिन्न काउंटरों पर गठिया रोग से संबंधित जांच की गई तथा मरीजों को दवाइयों के साथ आवश्यक किट वितरित की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी पशुपति कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार लाटा एवं पवन शर्मा ने निःशुल्क सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का दुपट्टा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
राकेश कुमार लाटा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से आए डॉ. हिसारिया ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सेवा देकर प्रवासी समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पशुपति कुमार शर्मा ने बताया कि जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पित शेखावाटी के प्रवासी चिकित्सक समय-समय पर क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे।
शिविर में हिसारिया परिवार के सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी एवं कस्बेवासी उपस्थित रहे।
