लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राजकीय महाविद्यालय उनियारा में ईएलसी क्लब तथा एनएसएस इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. पानमल पहाड़िया ने छात्राओं को SIR अभियान के उद्देश्य, महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म डिजिटलाईजेशन, गणना प्रपत्र भरने की विधि और मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की प्रभारी दिव्या मीणा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की ऑनलाइन प्रक्रिया विस्तार से समझाई। यह आयोजन एनएसएस इकाई द्वितीय के विशाल कांटिया के मार्गदर्शन और ईएलसी एवं एनएसएस इकाई द्वितीय की प्रभारी दिव्या मीणा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
दिव्या मीणा ने कहा कि देश में स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए यह पुनरीक्षण अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मतदान जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. देवराज, डॉ. भानु प्रकाश शर्मा, आशीष कुमार यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
