लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग, झालावाड़।
झालावाड़ जिले की डग पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 50 वर्षीय महिला तस्कर और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 917 ग्राम अवैध अफीम तथा तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की।
थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि पुलिस टीम डग–जामुनिया रोड पर गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में एक महिला और एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ हेतु डिटेन किया। इनके पास मौजूद थैली की तलाशी में 917 ग्राम अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में
-
हेमकुंवर (उम्र 50 वर्ष), निवासी बड़ोद
-
वीरेंद्र, निवासी पाडल
शामिल हैं।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
