लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, सूथड़ा में रविवार को श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान विधिवत आयोजित किया गया।
प्रबंध समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं निर्माण मंत्री गजानंद बड़जात्या ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक, अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुई। इसके बाद महामंडल विधान का आयोजन विधानाचार्य दीपक जैन शास्त्री (टीकमगढ़) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। संगीतमय व्यवस्था सुरेंद्र एंड पार्टी, नैनवा द्वारा की गई।
विधान कर्ता परिवार की ओर से मण्डल पर बड़े ही भक्ति भाव से 120 अर्घ्य समर्पित किए गए। इस दौरान श्रेष्ठी परिवार का प्रबंध समिति द्वारा विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष — बिरधीचंद जैन
-
मंत्री — बसंत जैन
-
उपाध्यक्ष — कजोड़मल सर्राफ
-
कोषाध्यक्ष — महावीर जैन
-
सह-कोषाध्यक्ष — मनोज जैन
शाम 6:30 बजे सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।