लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मानव सेवा सर्वोच्च धर्म, समय पर मिली सहायता से बचाई जा सकती है जान
उदयपुर। आज उदयपुर प्रवास के दौरान पावर हाउस–जिंक चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को स्थानीय जनप्रतिनिधि के एस्कॉर्ट में चल रहे वाहन द्वारा तत्काल नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे के कुछ ही क्षण बाद सुरक्षा एस्कॉर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को उठाया और बिना देरी किए उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।
एस्कॉर्ट में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि घायल व्यक्ति को समुचित एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए और अस्पताल में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित हों।
जनप्रतिनिधि ने कहा कि “मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म है”। आपात स्थिति में समय पर दी गई सहायता किसी की जान बचाने का कारण बन सकती है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं या किसी भी आपदा की स्थिति में मानवता को प्राथमिकता देते हुए तुरंत सहायता करने आगे आएं।