लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— दीपावली पर चंदा वसूली के विवाद ने लिया हिंसक रूप
कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट
निवाई (टोंक)।राजस्थान के टोंक ज़िले के निवाई मंडी क्षेत्र से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नर समुदाय से जुडे लोगों को भीड़ द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना दीपावली पर्व से पहले इनाम/दान के नाम पर ज़बरदस्ती पैसे मांगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद बढ़ी।
