लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। श्रीगंगानगर की रावला मंडी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय पुत्र संतराम निवासी 5 DOL गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ परित्म पुत्र रामप्रताप को भी चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय का पैर टूट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर राकेश गहन ने विजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर रोष व्याप्त है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यातायात नियमों की कड़ाई से पालना नहीं करवाई गई तो इस तरह के हादसे लगातार होते रहेंगे।












































