Home latest तंबाकू से दूरी और समय पर जांच से कैंसर पर जीत संभव-उपराष्ट्रपति

तंबाकू से दूरी और समय पर जांच से कैंसर पर जीत संभव-उपराष्ट्रपति

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

= कैंसर से जंग जीतने वालों का सम्मानः  बीएमसीएच में मनाया गया 23 वां कैंसर सर्वाइवर्स डे
= उपराष्ट्रपति ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश, कहां समय पर जांच से कैंसर पर विजय संभव

जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर की ओर से 23वां कैंसर सर्वाइवर्स डे शनिवार को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कैंसर सर्वाइवर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “आप सभी सच्चे योद्धा हैं, आपकी मुस्कान आपकी ताकत है। आप अन्य मरीजों और उनके परिवारों के लिए प्रेरणा हैं।” उन्होंने युवाओं को नशे और तंबाकू से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने कैंसर मरीजों को आश्वस्त किया कि “आप अकेले नहीं हैं, हम सभी आपके साथ हैं।” उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि जीवनशैली में बदलाव कर कैंसर से बचाव संभव है। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण बातों पर जोर देते हुए कहा तंबाकू का सेवन न करें, जंक फूड से दूरी बनाए रखें और शुद्ध पानी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कैंसर सर्वाइवर्स डे का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और यह संदेश देते हैं कि कैंसर का इलाज संभव है।

राज्यपाल, चिकित्सा मंत्री रहे मौजूद
कार्यक्रम के विषिष्ठ अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागड़े एवं विषेष अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री  गजेंद्र सिंह खींवसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हॉस्पिटल के चेयरमैन नवरतन कोठारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अस्पताल की सेवाओं और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात अस्पताल के अधिशासी निदेशक मेजर जनरल एस. सी. पारीक ने अस्पताल की उपलब्धियों, आधुनिक उपचार सुविधाओं तथा भविष्य में प्रस्तावित विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति ने कहा कि दुर्भाग्य से कैंसर प्रारंभिक अवस्था में स्पष्ट लक्षण नहीं देता, इसलिए समय पर जांच और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये योजनाएं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन जैसे महत्वपूर्ण अभियानों की भी प्रशंसा की।

“कैंसर मुक्त राजस्थान” मिशन की दिशा में ठोस कदम उठाए

समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागड़े ने कहा कि अब समय आ गया है कि “कैंसर मुक्त राजस्थान” मिशन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान में कैंसर मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बीएमसीएच एवं कैंसर केयर की “कैंसर जांच आपके द्वार” मोबाइल वैन परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में कैंसर की रोकथाम और शुरुआती पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक स्तर पर जांच करने के लिए चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी के नेतृत्व जो मोबाइल कैंसर युनिट काफी प्रभावी रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने चिकित्सालय के उपाध्यक्ष संजय कोठारी एवं उपाध्यक्ष संदीप कोठारी के ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान कैंसर सर्वाइवर्स पर आधारित एक विशेष वीडियो का विमोचन किया गया तथा कैंसर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित भी किया गया। यह आयोजन न केवल कैंसर सर्वाइवर्स के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज को यह प्रेरणा भी दी कि समय पर पहचान और सही उपचार से कैंसर पर विजय संभव है। इस मौके पर भी मौजूद थें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version