Home crime ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी लेने वाले 19 गिरफ्तार

ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी लेने वाले 19 गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 19 अभ्यर्थी और 1 अन्य आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2022 की तृतीय श्रेणी शिक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से नौकरी पाने की कोशिश का बड़ा खुलासा हुआ है।इस मामले में एसओजी ने कार्रवाई करते हुए 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

14 जिलों में एक साथ रेड

बंसल ने बताया कि दरअसल, राजस्थान में पिछले पांच साल में हुई सरकारी भर्तियों की एसओजी जांच कर रही है। ऐसे में ग्रेड थर्ड टीचर सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में खिलाड़ी कोटे में ताइक्वांडो के फर्जी सर्टिफिकेट से शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के गड़बड़ी करने वालों पर ये बड़ी कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2026 को राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा के एक स्थान पर एसओजी ने एक साथ सामूहिक रेड की। इस कार्रवाई में फर्जीवाड़े में शामिल 19 अभ्यर्थियों और 1 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया फर्जी ईमेल का खेल

जांच के दौरान एक आरोपी के मोबाइल में ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट मिला।उसमें 39 अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों के सत्यापन की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजे जाने का उल्लेख था। जब ईमेल की जांच की गई तो उसमें Secretary” शब्द की स्पेलिंग गलत पाई गई, जिससे संदेह हुआ कि इतने बड़े फेडरेशन के आधिकारिक ईमेल में ऐसी गलती कैसे हो सकती है।

एडीजी ने बताया कि जांच के दौरान SOG को योगेंद्र कुमार (पीटीआई) वर्तमान पदस्थापन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पंडेर, जहाजपुर (भीलवाड़ा) के मोबाइल में ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट मिला। इसमें 39 अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजे जाने का उल्लेख था।

जब ईमेल की जांच की गई तो उसमें “Secretary” शब्द की स्पेलिंग गलत पाई गई। इससे अधिकारियों को संदेह हुआ कि इतना बड़ा फेडरेशन आधिकारिक ईमेल में ऐसी गलती कैसे कर सकता है।

दुबई से बनाई गई फर्जी ईमेल आईडी

एसओजी ने जीमेल से ईमेल आईडी के निर्माण और उपयोग की जानकारी मांगी तथा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से पदाधिकारियों की सूची ली। जांच में सामने आया कि यह ईमेल दुबई से बनाई गई थी और इसका उपयोग विमलेन्दु कुमार झा नामक व्यक्ति कर रहा था। जबकि फेडरेशन की सूची में इस नाम का कोई पदाधिकारी या सदस्य नहीं था।

इसके बाद एसओजी ने विमलेन्दु कुमार झा को गिरफ्तार किया । उसकी निशानदेही पर रवि शर्मा को भी गिरफ्तार किया। फर्जी ईमेल बनाने में इस्तेमाल की गई रिकवरी मोबाइल नंबर की सिम भी बरामद की गई।

ऐसे रचा गया पूरा षड्यंत्र

जांच में सामने आया कि जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन को ईमेल भेजा, तो इसकी जानकारी आरोपियों को मिल गई।

इसके बाद आरोपियों ने:असली ईमेल की कॉपी हासिल की। उससे मिलती-जुलती फर्जी ईमेल आईडी बनाई।उसी फर्जी ईमेल से सकारात्मक सत्यापन रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी। ताकि फर्जी प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सके।

फर्जी और असली ईमेल आईडी

फर्जी ईमेल आईडी: secreatarytaekwondoindia@gmail.com असली ईमेल आईडी:
secretarytaekwondoindia@gmail.com

मामला दर्ज

एसओजी थाने में इस मामले में धारा 420, 467, 468, 471, 120-B IPC तथा
आईटी एक्ट 2000 की धारा 66-D के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मुरारिया कर रहे हैं। 

कई जिलों में कार्रवाई

 इस प्रकरण में  नामजद  38  अभ्यर्थियों  की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी एसओजी  पारिस अनिल देशमुख के निर्देशन में तकनीकी शाखा प्रभारी हरिप्रसाद सोमानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुसंधान अधिकारी बाबूलाल मुरारिया पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में  पुलिस ने निम्न जिलों में कार्रवाई की फलौदी,जोधपुर, जालोर, बीकानेर ,हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर,भीलवाड़ा,जयपुर ग्रामीण, सीकर. झुंझुनूं,नागौर, बालोतरा आदि स्थानों पर कार्रवाई की। 

दलालों की भूमिका भी सामने आई

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों को फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र दलालों द्वारा मोटी रकम लेकर उपलब्ध कराए गए। मुख्य दलालों में शामिल हैं:ओमप्रकाश महला (सीकर),वेदप्रकाश पालीवाल (लौदी), योगेन्द्र कुमार (पीटीआई), रघुवीर चौधरी (जोधपुर), सतीश डुल (रोहतक, हरियाणा) संदिग्ध पाई गई। 

इन अभ्यर्थियों को किया गया गिरफ्तार

बबीता जाखड़ पुुत्र हरकाराम, ज्योतिरादित्य  पुत्र नरपत सिंह, सीमा, पत्नी अनिल कुमार, कविता भींचर निवासी सीकर,ममता  कुमारी निवासी सवाई माधोपुर, नरेंद्र बिदियासर, मुमताज निवासी नागौर, भंवरलाल जालोर, कविता निवासी जोधपुर,एकता थालोर, योगेंद्र कुमार, शिवकरण, मांगीलाल निवासी बीकानेर, भलाराम निवासी बालोतरा, भजनलाल निवासी जालोर,सुनील पालीवाल फलौदी, महेंद्र पालीवाल फलौदी, दुर्गाप्रसाद फलौदी,गजानंद प्रजापत  निवासी जयपुर को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version