लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। कस्बे के स्वर्णकार मोहल्ला में सोमवार को स्वर्णकार (अग्रोया) समाज की ओर से महाराज अजमीढ़ जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाराज अजमीढ़ के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
अमरचंद सोनी ने बताया कि महाराज अजमीढ़ ने अपने जीवनकाल में अनेक स्वर्णकार गुरुकुल खोले, जिनमें स्वर्ण और रजत आभूषण बनाने की शिक्षा दी जाती थी। उप संरक्षक हरीश सोनी ने बताया कि समाज प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा को महाराज अजमीढ़ जयंती मनाता है।
कार्यक्रम से पहले महाराज अजमीढ़ की शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई समारोह स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर महाराज अजमीढ़ के जयकारे लगाए और शोभायात्रा में शामिल सभी का अभिनंदन किया।
जयंती कार्यक्रम में घनश्याम सोनी, रामकुवार सोनी, श्याम सुंदर सोनी, ओमप्रकाश सोनी, अमरचंद सोनी, सूर्य प्रकाश सोनी, गणपत सोनी, प्रेम प्रकाश सोनी, विष्णु सोनी, जितेंद्र सोनी, नरेंद्र सोनी, दिनेश सोनी, विनोद सोनी, हरीश सोनी, संदीप सोनी, सुरेश सोनी, पवन सोनी, जुगल किशोर सोनी, दिनेश कुमार सोनी, मुन्ना लाल सोनी, रवि सोनी, कुलदीप सोनी, अंकित सोनी, पंकज सोनी, दीपक सोनी, किशन सोनी, प्रभात सोनी, कृष्णा सोनी, अथर्व सोनी, मितांशु सोनी सहित अग्रोया (सोनी) समाज के लोग और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
