Home latest पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गिर्राज प्रसाद तिवारी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गिर्राज प्रसाद तिवारी को दी श्रद्धांजलि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेन्द्र शर्मा जती, भरतपुर।

भरतपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्द्राज प्रसाद तिवारी के भरतपुर निवास फार्म हाउस में आयोजित शोक बैठक में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राजे ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति बनाए रखने की कामना की।

वसुंधरा राजे के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवाड़ी, पूर्व विधायक विजय बंसल, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद वह जयपुर के लिए रवाना हो गईं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version