Home latest श्री कामधेनु गोपाल गौशाला में पशुधन निरीक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर

श्री कामधेनु गोपाल गौशाला में पशुधन निरीक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर की श्री कामधेनु गोपाल गौशाला में पशुपालन चिकित्सा विभाग द्वारा पशुधन निरीक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण, बांझपन निवारण और नस्ल सुधार संबंधी जानकारी दी गई।

ब्लॉक पशुधन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों को आवश्यक तकनीकी ज्ञान प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण में अजय मीणा, लोकेश मीणा, लोकेश गुर्जर, सुमन सैनी और धर्मेन्द्र मीणा शामिल हुए।

प्रशिक्षण शिविर की कार्य व्यवस्था और महिला पशुधन को प्रशिक्षण देने का कार्य पिंकी महावर द्वारा संचालित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version