लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरला में राम रेवाड़ियों के महामिलन का अद्भुत नजारा
जलझूलनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अबीर-गुलाल के रंग में रंगा पूरा कस्बा; रणजीत सागर तालाब पर हुआ जलविहार
गुरला/भीलवाड़ा। (सत्यनारायण सेन गुरला) जलझूलनी एकादशी के महाउत्सव पर गुरला कस्बे में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे के आठ प्रमुख मंदिरों के ठाकुर जी सुसज्जित बैवाण (विमानों) में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। मुख्य चौराहे पर आठों राम रेवाड़ियों का महामिलन हुआ तो श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर माहौल को भक्तिमय रंगों से सराबोर कर दिया।
आस्था के इस उत्सव में ऐसा नजारा बना, मानो भाद्रपद के महीने में ब्रज की होली उतर आई हो। ठाकुर जी के महामिलन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
आठ विमानों का महामिलन, अबीर-गुलाल की वर्षा
दोपहर बाद अलग-अलग देवस्थानों से ठाकुर जी के सुसज्जित बैवाण रवाना हुए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच सभी विमान कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे, जहां आठों राम रेवाड़ियों का भव्य मिलन हुआ।
इस दौरान श्रद्धालुओं और पुजारियों ने ठाकुर जी के चरणों में गुलाल अर्पित किया और हवा में अबीर उ
