Home education सुवानिया विद्यालय में पुण्यतिथि पर बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री

सुवानिया विद्यालय में पुण्यतिथि पर बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल और पेन देकर किया प्रोत्साहित

मनोज कुमार योगी

नैनवां (बूंदी)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवानिया में पंचायत शिक्षक जिनेंद्र जैन एवं रिंकू जैन की माताजी स्वर्गीय बिमला बाई हरसौरा की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल एवं पेन वितरित किए गए। शिक्षण सामग्री का वितरण कमल कुमार मरमिट के हाथों कराया गया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

पीईईओ कमल कुमार मरमिट ने माताजी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित करने की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया तथा संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रामसहाय मीणा, अरुणा सैन, दुर्गाशंकर मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version