Home crime पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड बरामद, म्यूल अकाउंट में मिले दो लाख रुपये के लेनदेन के रिकॉर्ड

डीग। पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना पहाड़ी टीम ने कठौल से धीमरी जाने वाले रास्ते के पास एक झोपड़ी में दबिश देकर साइबर ठगी कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज, मुबारिक, अलीम, फाजिल, तनवीर तथा अरबाज के रूप में हुई है। इसके अलावा म्यूल अकाउंट धारक मोईन को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल फोन और सात फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार साइबर ठग साइबर ठगी से अर्जित रकम को 30 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराए गए म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर करते थे।

पुलिस के अनुसार म्यूल अकाउंट धारक मोईन के बैंक खाते की जांच में करीब दो लाख रुपये क्रेडिट होने का रिकॉर्ड मिला है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version