लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। सुनील शर्मा को जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का नव-नियुक्त अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करने वालों का तांता लगा हुआ है। रात से ही कार्यकर्ता उनके आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। प्रदीप मिश्रा ने भी सुनील शर्मा को माला पहनाकर बधाई प्रेषित की। मिश्रा ने कहा की सुनील शर्मा के रूप में कांग्रेस पार्टी को एक सशक्त और अनुभवी नेतृत्व मिला है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।आपके सफल, सक्रिय एवं उज्ज्वल कार्यकाल के जयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई औऱ शुभकामनाएं।
