लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कंपनी के विकास में स्टॉफ के साथ परिवार का भी अहम योगदान: वरुण लढा
10 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों का सम्मान, चेयरमेन जेसी लढ्ढा का 75वां जन्मदिन भी मनाया गया
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड, सरेरी (भीलवाड़ा) के कंपनी परिसर में स्टॉफ सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए भव्य वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मुख्य द्वार पर सभी स्टॉफ सदस्यों एवं उनके परिजनों का आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए चेयर रेस सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। इसी अवसर पर संस्था प्रमुख एवं चेयरमेन जेसी लढ्ढा का 75वां जन्मदिन भी पूरे सुदिवा परिवार के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। उन्हें गुलदस्ता एवं शाल भेंट कर अभिनंदन किया गया। चेयरमेन ने केक काटकर सभी के साथ जन्मदिन मनाया। स्टॉफ सदस्यों ने पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विभागों के स्टॉफ, मैनेजमेंट एवं परिवारजनों के साथ सामूहिक फोटोशूट भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सुदिवा संस्थान में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले स्टॉफ सदस्यों को उनके विशिष्ट योगदान एवं दीर्घकालीन सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में—
शिवप्रकाश नागर (प्रोडक्शन), आदेश कुमार आत्रे (क्वालिटी कंट्रोल), विकास चोटिया (अकाउंट्स एवं फाइनेंस), पुष्पेंद्र जैन (एचआर एवं आरआर), अशोक मिश्रा (सिविल), सुनील कुमार (पोस्ट स्पिनिंग), राहुल मंडोलिया (रिंग स्पिनिंग), अनंत पारीक (अकाउंट्स एवं फाइनेंस), सुमित जोशी (मेंटेनेंस), रौनक त्रिपाठी (इंजीनियरिंग), नवीन खाती (पोस्ट स्पिनिंग), निखिल पारीक (अकाउंट्स एवं फाइनेंस), मुकेश वैष्णव (आईटी), नीरज सुखवाल (स्टोर) एवं चेतन रावत (अकाउंट्स एवं फाइनेंस) शामिल रहे।
इसके बाद आयोजित लकी ड्रा कूपन कार्यक्रम में सभी स्टॉफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा ने कहा कि कंपनी के सतत विकास में स्टॉफ सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवारों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है, जिससे संस्थान को गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त होते हैं।
अंत में चेयरमेन जेसी लढ्ढा ने सभी स्टॉफ सदस्यों एवं उनके परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने एचआर एवं सहयोगी विभागों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन प्रमुख पुष्पेंद्र जैन, मनीष बाहेती, राजेंद्र टेलर, नीरज सुखवाल, आदेश अत्रे सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
