Home education सोनू मेहरा बने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर, 99.80% अंक हासिल कर...

सोनू मेहरा बने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर, 99.80% अंक हासिल कर रचा इतिहास

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटिका, जयपुर में अध्ययनरत छात्र सोनू मेहरा ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99.80% अंक प्राप्त कर राजस्थान बोर्ड में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आर्थिक चुनौतियों के बीच मिली बड़ी सफलता

सोनू मेहरा, बड़ा नया गांव (निवाई) निवासी हैं। उनके पिता विनोद मेहरा दिहाड़ी मजदूर हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें पहले निजी स्कूल से फीस समय पर जमा न होने पर बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने सरकारी विद्यालय में प्रवेश लिया।

मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

सोनू ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखी और अंततः 99.80% अंक प्राप्त कर राजस्थान बोर्ड में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

सोनू की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे टोंक जिले में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version