Home latest एसआईआर के तहत फर्जी तरीके से वोट काटने का कॉंग्रेस...

एसआईआर के तहत फर्जी तरीके से वोट काटने का कॉंग्रेस ने किया विरोध

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तारानगर चूरू
बुधराम वर्मा
उपखंड कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल
सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन
विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के नेतृत्व में दिया ज्ञापन
खबर चूरू के तारानगर से  एसआईआर के तहत फर्जी तरीके से फार्म संख्या सात में फर्जी हस्ताक्षर कर वोट हटवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर तारानगर विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के नेतृत्व में जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
इससे पहले विधायक निवास पर विधायक बुड़ानिया के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ततपश्चात सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने उपखंड अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, अभिषेक बुड़ानिया, विमला कालवा, संतोष मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सहारण, मदन पांडया, मोहरसिँह ज्याणी, प्रकाश मेघवाल, हरिसिंह बेनिवाल, भागीरथ भामी, बाबू हुसैन कुरैशी, मुंशी खां, मोहर सिँह धाणक, संतलाल नाई, राम प्रताप स्वामी, पप्पू गोस्वामी, दिनेश शर्मा, मानसिंह सैनी, सहदेव भाटी, किशोर सिँह राजवी, कृष्ण सहारण, हर्ष कुमार, अजीज खान सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version