Home latest श्याम विहार राम मंदिर प्रांगण मे फाग उत्सव का आयोजन

श्याम विहार राम मंदिर प्रांगण मे फाग उत्सव का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महिलाओ ने भजन-कीर्तन पर झुमते हुए नृत्य के साथ खेली फूलों की होली

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्याम विहार परिवार एवं राम मंदिर सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में श्याम विहार राम मंदिर प्रांगण मे फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सभी सखियों ने रंग बिरंगी महकती गुलाल और फूलों से आपस में होली खेली। कार्यक्रम संयोजक हेमलता पोरवाल व रेखा भाटिया ने बताया की फागोत्सव मे ललिता राठी एंड म्यूजिकल पार्टी ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी जिसमे श्याम बिहार वासियों ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली ने होली के फागुन के रंगीले व एक से बढ़कर एक जोशीले भजन गाए। जिस पर महिला सदस्याओ ने झुमते हुए नृत्य के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान राधिका अजमेरा ने कृष्ण व मीनाक्षी सारस्वत ने राधारानी का किरदार निभाया। अंत में ठाकुर जी को भोग लगा कर सभी ने प्रसाद वितरित किया गया। फाग उत्सव में क्षेत्रिय पार्षदा इंदु बंसल के साथ ही राधे म्यूजिकल ग्रुप की टीम का भी स्वागत किया गया। आयोजन मे मनोरमा गोयल, राजरानी काष्ट, सुषमा काष्ट, पिंकी गोयल, ममता काष्ट, सरोज मंडोवरा, सुमन काष्ट, डिम्पल लढ़ा सहित सखी मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version