Home latest श्वान समस्या निराकरण को लेकर जिला कलक्टर की बैठक

श्वान समस्या निराकरण को लेकर जिला कलक्टर की बैठक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। जिले में बढ़ती श्वान समस्या के समाधान हेतु जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संबंधित पक्षों ने समस्या के निराकरण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला कलक्टर ने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम के तहत आवारा श्वानों की नसबंदी सहित अन्य गतिविधियों के सफल संचालन के लिए प्रशासन, आमजन और पशु प्रेमी संस्थाओं का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डॉग बाइट के मामलों में वृद्धि हुई है, इसलिए प्रभावी और निरंतर कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभागों को ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में व्यापार मंडल प्रतिनिधियों और पशु प्रेमी संस्थाओं ने भी सहयोग का भरोसा जताया। जिला कलक्टर ने नगर परिषद और पशुपालन विभाग को समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, मंगत सेतिया, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण लीला, व्यापार मंडल से नरेश सेतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version