Home latest श्रीगंगानगर में विधायक बिहानी और कलेक्टर डॉ. मंजू के बीच तीखी नोकझोंक

श्रीगंगानगर में विधायक बिहानी और कलेक्टर डॉ. मंजू के बीच तीखी नोकझोंक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर— पटेल जयंती राष्ट्रीय पद यात्रा के दौरान शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू और श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के देरी से पहुंचने पर विधायक बिहानी नाराज़ हो गए और उन्होंने मंच पर ही कलक्टर को ‘डेकोरम’ समझने की नसीहत दे दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक ने कलक्टर से कहा कि “आपको बोलने की तमीज नहीं है। आप डेकोरम समझिए, MLA क्या होता है शायद आपको पता नहीं। क्या आपको डेकोरम सिखाना पड़ेगा?” इस दौरान माहौल कुछ देर तक तनावपूर्ण रहा।

बताया जा रहा है कि पद यात्रा में DM सहित अन्य अधिकारियों के देर से पहुंचने पर विधायक का आक्रोश भड़क गया, जिसके कारण यह विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आ गया। घटना के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version