लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अजमेर। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के पिताश्री श्रद्धेय स्वर्गीय सूरज सिंह रावत के निधन पर उनके निवास स्थान बाबा फॉर्म, मुहामी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, विधायकगण, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंत्री सरोज, राजस्थान सरकार के पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, अध्यक्ष देवनारायण बोर्ड ओमप्रकाश भडाणा, विधायकगण रामस्वरूप लांबा, पब्बाराम बिश्नोई, वीरेंद्र कानावत, शंकर सिंह रावत, कुलदीप धनखड़, पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विभिन्न संगठनों एवं सं
सभा में मौजूद हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धेय सूरज सिंह रावत को नमन करते हुए उन्हें एक साधनसंपन्न, सरल स्वभाव, सेवा-भावी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय मंत्रियों ने इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की धर्मपत्नी एवं मंत्री सुरेश सिंह रावत की माताश्री से भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सूरज सिंह रावत का पूरा जीवन समाज सेवा और सद्गुणों के लिए समर्पित रहा है। उनकी स्मृतियाँ सदैव समाज को प्रेरित करती रहेंगी।
श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक एवं गरिमामय रहा। सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।