लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सेवड़ा (नोख)। उप तहसील नोख के समीप स्थित सेवड़ा गांव में जागृति मंच सेवड़ा के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बाबा रामदेव मंदिर परिसर के आगे तारजाली लगाकर 51 पौधे रोपे तथा उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया।
युवा कार्यकर्ता झबर सिंह ने बताया कि रेगिस्तान में पहले से ही पेड़ों की कमी रही है, वहीं अब सोलर प्लांट्स के आने के बाद लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से आने वाले समय में प्रदूषण बड़ा संकट बन सकता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने सभी युवाओं से संदेश दिया कि वर्तमान में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। इसी उद्देश्य से जागृति मंच सेवड़ा ने 51 पौधे लगाकर इस अभियान की शुरुआत की है। युवाओं ने यह भी कहा कि समय-समय पर इसी तरह पौधारोपण कर अपनी भागीदारी निभाते रहेंगे, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
इस अवसर पर हरिराम जी ईणखियां, पूर्व सरपंच रामचन्द्र मेघवाल, झबर सिंह नेतावत, लक्ष्मणराम छोटूराम ईणखियां, भंवरलाल ईणखियां, दीनाराम ईणखियां, आसुराम ईणखियां, जितेंद्र, महेंद्र, अजय, चेनाराम, पप्पूराम, राजेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
