Home latest डॉ प्रेमचंद फैंस क्लब ने मनाया उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन, बैरवा की...

डॉ प्रेमचंद फैंस क्लब ने मनाया उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन, बैरवा की सादगी और आत्मीयता ने जीता सबका दिल

0

जयपुर में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का जन्मदिवस समारोह मनाया

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।आज डॉ. प्रेमचन्द फैंस क्लब, राजस्थान की ओर से उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का जन्मदिवस समारोह जयपुर में बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा शामिल हुए।

अपनी जड़ों और साथियों को हमेशा सम्मान देता रहूँगा”

समारोह में संबोधित करते हुए डॉ. बैरवा ने कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं और कहा –
“यह आप सबकी दुआओं और आशीर्वाद का ही असर है कि हम आज भी सुख-दुख में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। भले ही मैं किसी भी पद पर पहुँच जाऊँ, लेकिन अपनी जड़ों, अपने गाँव, अपने साथियों और बुजुर्गों को हमेशा सम्मान देता आया हूँ और देता रहूँगा। आप सबके स्नेह और आशीर्वाद ने मेरा हृदय भावविभोर कर दिया है। यही विश्वास मुझे समाज और प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि फैंस क्लब की ओर से ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे और वे हमेशा अपने साथियों के साथ खड़े रहेंगे।

फाउंडर मेंबरों की रही विशेष भूमिका

डॉ. प्रेमचंद फैंस क्लब, राजस्थान के फाउंडर मेंबर नीरज मेहरा, राजस्थान राजस्थान अंबेडकर अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष हितेश राही,  हरियाणा बैरवा महासभा के प्रदेश राधेश्याम गोमा, युवा नेता मदनलाल बैरवा, जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष सुरज सोनी,  लोक जनशक्ति पार्टी के सूरज बुराडिया, युवा नेता भूपेंद्र आलोरिया और विमल अग्रवाल की कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका रही।

भव्य स्वागत और प्रशस्ति पत्र भेंट

समारोह में उपमुख्यमंत्री का स्वागत माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और साफा पहनाकर किया गया। इसके बाद कोर कमेटी की ओर से उन्हें जन्मदिन पर प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

सभी पुराने साथियों की उपस्थिति सराहनीय

स्वागत करने वालों में भाजपा नेता जगदीश छिपा, विनोद कुमावत, ओमप्रकाश कुमावत, भगवान सहाय मीणा, राजेश बंसीवाल, दिलीप कारोलिया, गुरु प्रसाद लेखरा, कानाराम बैरवा, प्रशांत शर्मा, प्रदीप मिश्रा, राधा रमन शर्मा, भगवान सहाय मीणा, केसर सिंह , राकेश कुमार, हंसराज, बाबूलाल गोठवाल, अशोक मेहरा, गौरव बैरवा, सुरेंद्र मोहनपुरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हरियाणा से आए एडवोकेट रघुवीर रेसवाल, गुलाब बाबा, अंबालाल प्रजापत, हर्षित कुंदरा, राजेश सेन और भंवर सेन, श्रवण कुमार, डॉ मनीष, कल्याण सिंह क्रीडा परिषद, मनसुख बैरवा,  डॉक्टर विजय, हर्ष राही ,कौशल किशोर कुंडारा, राजकुमार राम सिंह बैरवा दूदू प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी , न्यायिक अधिकारी और अन्य साथियों ने भी भी मुख्यमंत्री को बुके और साफा पहना कर स्वागत किया।

केक काटकर मनाया जन्मदिवस

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने केक काटा और सभी साथियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

उपमुख्यमंत्री की याददाश्त और आत्मीयता ने किया प्रभावित

कार्यक्रम में डॉ. बैरवा ने पुराने साथियों को उनके नाम और उपनाम से पुकारते हुए पुराने किस्से ताज़ा किए। उन्होंने सभी के साथ सहभोज किया और आत्मीय संवाद किया।
सभी उपस्थित लोगों ने कहा कि –
“डॉ. प्रेमचंद बैरवा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनका स्वभाव बिल्कुल नहीं बदला है। वे हर किसी को अपनेपन से बुलाते हैं, हंसी-मजाक करते हैं और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं।”

“आम आदमी के उपमुख्यमंत्री”

डॉ. बैरवा की सादगी और ईमानदार छवि को देखते हुए लोग उन्हें आम आदमी का उपमुख्यमंत्री कहते हैं। उनके घर या कार्यालय आने वाले हर कार्यकर्ता और पीड़ित व्यक्ति की समस्या को वे तुरंत सुनते हैं और यथासंभव समाधान करते हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता भी कई बार सार्वजनिक मंचों से डॉ. बैरवा की इस सादगी और संवेदनशीलता की सराहना कर चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version