शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन, धूमधाम से संपन्न हुआ गणेशोत्सव

0
76
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (नागौर)

शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन

पादूकलां। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को गणपति विसर्जन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। गणेश पंडाल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पद्मावती सरोवर पहुंची। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
जिस प्रकार पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना की गई थी, उसी तरह वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अलग-अलग झांकियों और डीजे की धुन पर भक्त झूमते-नाचते हुए तालाब पहुंचे।
गणेश महोत्सव समिति द्वारा सार्वजनिक तालाब पद्मावती सरोवर किनारे महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने भगवान गणेश से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम गोदारा, अमरचंद सोनी, रामस्वरूप चौधरी, भंवरलाल गोरा, सरपंच प्रतिनिधि शिवजीराम फडौद, उप सरपंच हरीश सोनी, युवा गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष सुखदेव गौड़ ,भनाराम बेड़ा, ईशवर तिवाडी, खियाराम लोरा, गजेंद्र गोरा,अरुण उपाध्याय सहित गणमान्य नागरिक, हेंड हेमेंद्र गोरा,ताराचंद आ सुचना अधिकारी रामकुवार भादू सहित पुलिस जाप्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा शक्ति इस मौके पर शामिल हुए। इसी के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का विधिवत समापन हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here