लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नागौर पादूकलां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,उपखंड पादूकलां के मुख्य मार्गों से भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ।संचलन से पूर्व मेड़ता सिटी रोड पर स्थित राना मैरिज गार्डन में बौद्धिक का कार्यक्रम हुआ,जिसमें रानाबाईजी मंदिर के मंहत पांचाराम महाराज ने स्वयंसेवकों को आशीर्वचन में कहा कि वर्तमान में सनातन संस्कृति की सुरक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र भी प्रत्येक घर में होने चाहिए। और प्रतिवर्ष शस्त्रों का पूजन भी होना चाहिए। मुख्य वक्ता रूद्रकुमार ने बताया कि- शास्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे शास्त्र अर्थात राष्ट्र की रक्षा शास्त्र से और शास्त्र की रक्षा शस्त्रों से ही होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारा इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। हमारा राष्ट्र हर क्षेत्र में अग्रणी था। वीरता, कला,विज्ञान, खगोल, शिक्षा, आर्थिक आदि क्षेत्रों में सिरमौर था । यहाँ का पुत्रवत समाज सामर्थ्यवान था तो राष्ट्र में वैभव सम्पन्न था।सन् 1925 में हिन्दू समाज को संस्कारित व संगठित करने के लिए डाॅक्टर जी ने विजयादशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।वर्तमान में हमारा देश विकास के मार्ग पर आगे बढ रहा है। विश्व रंगमंच पर भारत सम्मान के साथ आगे बढ रहा है। देश के सामने धर्मांतरण, जेहाद, जातिवाद, आंतकवाद, मानसिक कट्टरवाद जैसी कई चुनौतियां हैं जिसका संगठित शक्ति के द्वारा ही समाधान सम्भव है। संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम पंच बातों को जीवन में उतारना चाहिए। समरसता, पर्यावरण,कुटुम्ब संस्कार,नागरिक शिष्टाचार और स्वभाव विकसित करना चाहिए।
रंग-बिरंगी हुयी ग्राम की गलियां पथ संचलन के मार्गों को ग्रामीण महिला-पुरूषों ने भगवा पताकाओं,रंगोलियां द्वारा सजाकर गलियों को रंग बिरंगा कर दिया। स्वयंसेवकों पर ग्रामीणों द्वारा करीब ढाई क्विंटल पुष्पो से वर्षा करके उत्साह बढ़ाते हुए स्वागत किया।
देशभक्ति नारों से गूंजा ग्राम गार्डन से घोष की मधुर तान के साथ कदम से कदम मिलाकर जब सभी स्वयंसेवक पंक्तिबद्ध चलने लगे तो देखने वाले ग्रामीणों के मुँह से देशभक्ति के नारे भारत माता की जय, वन्दे मातरम् आदि के जयकारे निकलने से गाँव का वातावरण देशभक्ति से परिपूर्ण हो गया।इन मार्गो से गुजरा संचलन संचलन राना मैरिज गार्डन से प्रारंभ होकर बस स्टेशन,बालाजी मंदिर,सदर बाजार,चारभुजा मंदिर,प्रजापत मोहल्ला,बेड़ा मोहल्ला,पारीक मोहल्ला होते हुए पुन राना मैरिज गार्डन पहुंचा।
