Home latest जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिषद सीईओ ने ली जिला निष्पादक समिति...

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिषद सीईओ ने ली जिला निष्पादक समिति की बैठक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला रैंकिंग बेहतर बनाने, फील्ड विजिट कर मॉनिटरिंग करने सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा निर्देश

भीलवाडा (विनोद सेन) । जिला कलेक्टर  नमित मेहता के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह भाटी ने जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक ली ।

बैठक में जिला परिषद सीईओ ने जिला रैंकिंग की प्रगति की समीक्षा की व जिले की रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी एवं पीएम श्री योजना में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की साथ ही शाला स्वास्थ्य परीक्षण पर चर्चा की ।

जिला परिषद सीईओ ने शाला स्वास्थ्य परीक्षण की समीक्षा करते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विद्यार्थियों को दिल में छेद या अन्य गंभीर बीमारी है, उनकी स्क्रीनिंग कर चिकित्सा विभाग को अवगत कराये जिससे कि उनका समय पर इलाज कराया जा सके।

उन्होंने जिले की समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो में थ्री फेस कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मिड- डे मील के तहत नियमित रूप से पोषाहार आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फील्ड विजिट कर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए साथ ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया ।

बैठक में सीएमएचओ सीपी गोस्वामी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू, जिला शिक्षा अधिकारी  योगेश पारीक सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version