लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। “चिड़िया चोंच भरकर ले गई, नदी न घटे नीर… दान दिए धन न घटे, कह गए दास कबीर” — इसी भाव के साथ सेवन डोर फाउंडेशन के माध्यम से भामाशाह परमा देवी धर्मपत्नी चेतन सांखला (हैदराबाद) की ओर से साईं सेवा समिति परिसर में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन करवाया गया।
हैदराबाद से आई परमा सांखला ने कहा कि दान करने से धन कम नहीं होता, बल्कि पुण्य में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि लगभग 150 लोगों को भोजन कराया गया। साथ ही आमजन से अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की सहायता अवश्य करें।
संस्था के चेयरमैन सुखदेव मनिहार एवं नीलू खडलोया ने बताया कि महावीर गहलोत की प्रेरणा से परमा सांखला अपने पति चेतन सांखला के साथ इस पुण्य कार्य हेतु नागौर पहुंचे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रामधन सुथार, सावित्री दरक, आरती मनिहार, महावीर गहलोत, मुकंद सेन, गजेंद्र माथुर, महेंद्र चंदेल, सतनारायण वैष्णव, श्याम माथुर सहित साईं सेवा समिति के परमाराम जाखड़, ओमप्रकाश बाकोलिया, नंदकिशोर शर्मा, अक्षय कुमार, दिलीप शर्मा, पूरणमल चोयल और देवकिशन सोनी सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अंत में संस्था की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
