लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के देवली एवं सोप ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मंगलवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों के आपसी सहमति से बंटवारे करवाए गए, साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
देवली पंचायत मुख्यालय शिविर:
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए निम्नलिखित कार्य किए गए:
-
7 व्यक्तियों के किसान फार्मर रजिस्ट्री आवेदन स्वीकृत किए गए।
-
7 मूलनिवास प्रमाणपत्र और 13 जाति प्रमाणपत्र बनाए गए।
-
8 व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सत्यापन किया गया।
-
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में पंजीकरण कराया गया।
-
17 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।
-
चिकित्सा विभाग द्वारा 217 व्यक्तियों का उपचार किया गया।
-
7 जॉब कार्ड और 5 राशनकार्ड बनाए गए।
-
1 पट्टा जारी किया गया।
-
27 किसानों को गिरदावर एप की जानकारी दी गई और 22 किसानों ने एप डाउनलोड किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी पूजा मीणा, अलीगढ़ तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, गिरदावर सरिता यादव, पटवारी रामावतार मीणा और सुरेश बैरवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सोप पंचायत मुख्यालय शिविर:
सोप में आयोजित शिविर में भी ग्रामीणों को आपसी सहमति से बंटवारा करवाया गया और निम्नलिखित लाभ प्रदान किए गए:
-
30 व्यक्तियों के किसान फार्मर रजिस्ट्री आवेदन स्वीकृत।
-
25 मूलनिवास और 30 जाति प्रमाणपत्र बनाए गए।
-
43 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।
-
भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 136 के तहत 6 प्रकरणों का निस्तारण।
-
50 किसानों को गिरदावर एप की जानकारी दी गई और 30 किसानों ने एप डाउनलोड किया।
इस शिविर में विधायक राजेंद्र गुर्जर के अलावा उपखंड अधिकारी पूजा मीणा, तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, गिरदावर बुद्धिप्रकाश रैगर एवं धर्मराज गुर्जर, पटवारी अजयकुमार बैरवा, दिलखुश मीणा, रुबीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर प्रदान किया।
