लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सलुम्बर (राजस्थान) – सलुम्बर जिले के सेमारी थाना परिसर में शनिवार दोपहर आमजन जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेमारी उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई और थानाधिकारी गोपाल कृष्ण परमार की मौजूदगी रही।
बैठक के दौरान पोस्को, साइबर अपराध और क्राइम से संबंधित जानकारियाँ साझा की गईं। इसके अलावा क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की गई।
आयोजन में सीएलजी सदस्य, ग्रामरक्षक, पुलिस मित्र, व्यापार संघ के सदस्य और स्थानीय पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। इस बारे में जानकारी सूचना अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने दी।