लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सेमारी सलुम्बर,
दीपावली गोवर्धन पूजा एवम खेखरा पर्व को लेकर लोक देवता गातोड़जी धाम पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
सलूम्बर जिले के सेमारी में दीपावली के एक दिन बाद खेखरे के दिन सेमारी नगर के कुराड़िया रोड स्थित लोक देवता श्री गातोड़ जी बावजी धाम में पूज्य संत श्री पन्नालालजी फलाहारी महाराज के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लोक देवता गातोड़जी मंदिर के निज मंदिर में बम्बी की विशेष पूजा कर फलाहारी महाराज द्वारा हाथ से बम्बी में केसर चढ़ाई गई। बताया जाता है कि लोक देवता के इस मंदिर में सच और झूठ का फैसला भी होता है। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।
गातोड़ धाम परिसर में भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान नई व पुरानी चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों की पूज्य संत श्री फलाहारी महाराज द्वारा विधिवत पूजा की गई।
धाम में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तों ने श्री गातोड़ जी बावजी के दर्शन कर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी
पूजा के पश्चात मंदिर के पुजारी व सेवा कर्मियों को पीठाधीश्वर फलाहारी महाराज द्वारा दीवाली की मिठाई व उपहार प्रदान किये गए।महाराज द्वारा मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुगणों के साथ रामा श्यामा कर आर्शीवाद प्रदान किया।











































