Home latest संविधान दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम...

संविधान दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हुए शामिल

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ फोटो खिंचवाने की मची होड़
जयपुरडॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य आकर्षण के रूप में छाए रहे। समारोह स्थल पर उनके पहुंचते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई और प्रतिभागियों ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगा दी।
नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली के साथ उनकी मंच उपस्थिति भी कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रहा।
समारोह की शुरुआत डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
डॉ. प्रेमचंद बैरवा का विस्तृत उद्बोधन“संविधान हमारे अस्तित्व की आत्मा है”
अपने प्रभावी और प्रेरक संबोधन में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा:
“बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का संदेश आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक शक्ति है। संविधान के कारण ही हम सब आज इस स्थान पर खड़े हैं। यदि संविधान न होता, तो न जाने हमारी स्थिति क्या होती। संविधान हमारे अस्तित्व का स्वरूप है, हमारी पहचान है। इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है।”
उन्होंने आगे कहा कि—
“संविधान के निर्देशों का पालन करना, उसके अधिकारों का सही उपयोग करना और संविधान द्वारा निर्धारित कर्तव्यों को निभाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमारा संविधान सर्वोच्च है, और इस सर्वोच्चता की रक्षा करना हमारा संवैधानिक धर्म है।”
डॉ. बैरवा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा:
“देश के प्रधानमंत्री तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा दोनों ही बाबा साहब के सिद्धांतों और संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। हमारी सरकार संविधान की मूल भावना और बाबा साहब के विचारों को आमजन तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
टीकाराम जूली का वक्तव्य भी रहा चर्चा में
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि संविधान की बदौलत समाज के वंचित वर्गों को सम्मानजनक स्थान मिला है और “संविधान ही वह शक्ति है जिसने एक गरीब परिवार के बेटे को नेता प्रतिपक्ष बनने का अवसर दिया।”
अन्य अतिथियों का योगदान
मुख्य सचेतक  जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री डॉ. मंजु बाघमार, उपनेता प्रतिपक्ष श्री रामकेश मीणा, विधायक  रामसहाय वर्मा, सोसायटी अध्यक्ष  जसवंत सम्पतराम, महासचिव  जी.एल. वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने संविधान की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ठ अतिथि आईएएस/आईपीएस (सेनि.) अधिकारी —
 पी.आर. मीणा,  आर.पी. सिंह एवं  पी.सी. बेरवाल
ने भी संविधान की ऐतिहासिक प्रक्रिया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
सैकड़ों प्रतिभागियों की उपस्थिति
जयपुर सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम मैं अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा, “जीएन कानून गुरु जस्टिस फॉर यू “के नितिन कुमार गुरु प्रसाद लेखरा भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version