Home latest सर्वसमाज जनसेवक संगठन की स्टेट एग्जीक्यूटिव वीमेन चेयरमैन बनी डॉ. अर्पिता गुप्ता 

सर्वसमाज जनसेवक संगठन की स्टेट एग्जीक्यूटिव वीमेन चेयरमैन बनी डॉ. अर्पिता गुप्ता 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सर्व समाज जन सेवक संगठन द्वारा राजस्थान प्रदेश केे स्टेट एग्जीक्यूटिव वीमेन चेयरमैन पद पर बीकानेर की समाजसेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता को मनोनीत किया गया है। मध्य प्रदेश इंदौर स्थित प्रदेश कार्यालय में सभी पदाधिकारी की सर्वसम्मति से डॉ. गुप्ता का चयन हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह श्रीवास ने बताया कि डॉ. गुप्ता ने दूसरों की पीड़ा को सही मायने में समझ पीडि़तों के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास करने के लिए निजी स्तर पर संचालित खुशियों का बैंक योजना प्रारंभ कर वाकई सेवा का बड़ा कार्य किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील घाटोले, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सोलंकी, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र शर्मा ने डॉ. गुप्ता को संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप उनके द्वारा सकारात्मक योगदान देने का विश्वास जताया।
100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, जिला स्तर पर पुरस्कृत व राष्ट्रीय मैगज़ीन में देश की 50 सशक्त महिलाओं में शामिल डॉ. अर्पिता गुप्ता पिछले 10 वर्षो से कच्ची बस्ती में कपड़े, चप्पल, नैपकिन, पाठ्य सामग्री, खाद्य सामग्री आदि यथासंभव सहायता करने का काम करती हैं। महिलाओं व बच्चियों को शिक्षित करना, उनके हुनर को निखार आत्मनिर्भर बनाना उनका मुख्य मकसद है।

डॉ. गुप्ता द्वारा अन्य कार्य में ग्रामीण व शहरी महिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण, आत्मसुरक्षा कार्यक्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा बहिष्कार, महिला सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता हेतु अभियान चलाना, कच्ची बस्ती में सरकारी योजनाओं की जानकारी देना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। खासतौर पर कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर से पीडि़त बच्चों, आश्रम के बच्चों को कहानी कविता खेल के माध्यम से उनकी तकलीफ से ध्यान हटाना व चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास करना भी कारगर दिखा।

संस्कार शिविर, युवा सशक्तिकरण, एंटी करप्शन प्रोजेक्ट, एंटी रैगिंग प्रोजेक्ट्स, देहदान के प्रति जागरूकता आदि अभियान जारी है। डॉ. अर्पिता ने कोरोना में 5000 से भी अधिक महिलाएं व बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन शिक्षित किया। वर्तमान में निजी स्तर पर बच्चों के लिए चैरिटेबल पाठशाला संचालित कर गुरुकुल पद्धति से शिक्षित करना जो सराहनीय है। डॉ गुप्ता के सेवा के प्रति समर्पण को देख अभी तक 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, जिला स्तर पर पुरस्कृत किया गया व राष्ट्रीय मैगज़ीन मे देश की 50 सशक्त महिलाओं में शामिल किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version