Home latest बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महेश नवमी महोत्सव 2025:

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत बेडमिन्टन प्रतियोगिता का समापन महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्पन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजु शाह, मेरूलाल काबरा, केदार गगरानी, राजेन्द्र कचौलिया थे। मुख्य खेल प्रभारी कैलाश अजमेरा व अर्चित मुंदडा के सानिध्य में तथा बेड्मिन्टन प्रभारी राजेन्द्र काबरा और वैभव झंवर के नेतृत्व में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की प्रतियोगिता में 16 इवेन्ट हुए। सभी इवेन्ट के प्रथम, द्वितीय, तृतीय को पारितोषिक में ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, टीशर्ट व केश प्राइज वितरित किए गये।

विजेताओ ने गर्ल्स सिंगल अंडर 11 मे एकता तोषनीवाल, गर्ल्स सिंगल अंडर 13 मे नविष्ठी माहेश्वरी, गर्ल्स सिंगल अंडर 19 मे अवनी डाड, विमेंस सिंगल 19-35 मे अंजलि माहेश्वरी, विमेंस सिंगल 35-50 मे स्नेहलता जागेटिया, बॉयज सिंगल अंडर 11 मे अमय जागेटिया, बॉयज सिंगल अंडर 13 मे अवीक मूंदड़ा, बॉयज सिंगल अंडर 15 मे समर चौधरी, बॉयज सिंगल अंडर 19 मे समर चौधरी, मैंस सिंगल 19-35 मे अभिनव समदानी, मैंस सिंगल 35-50 मे गुड्डू मंडोवरा बॉयज डबल्स अंडर 13 मे अवीक मूंदड़ा एवं चिराग मोहता, बॉयज डबल्स अंडर 15 मे निर्भीक समदानी एवं सौम्य तोषनीवाल, बॉयज डबल्स अंडर 19 मे मधुर सोमानी एवं सात्विक जागेटिया, मैंस डबल्स 19-35 मे अभिनव समदानी एवं कृष्णा माहेश्वरी, मैंस डबल्स 35-50 मे बिलेश्वर डाड एवं गुड्डू मंडोवरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे प्रभारी राजेंद्र काबरा, वैभव झंवर, बैडमिंटन सहप्रभारी कमलेश काबरा, मुकेश सोमानी, विनीत माहेश्वरी कस सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version