सर्वपितृ अमावस्या पर बनास नदी तट पर तर्पण और पौधारोपण

0
70
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल)

श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर रविवार को मेवाड़ की गंगा कही जाने वाली बनास नदी के तट पर समाजसेवी रतनलाल मंडोवरा ने समस्त पितरों का तर्पण किया। तर्पण संस्कार विद्वान दीपक शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।

तर्पण के उपरांत मंडोवरा ने मोक्षधाम परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान बरगद, पीपल, नीम, करंज और कचनार जैसे जीवनदायी एवं औषधीय महत्व के वृक्ष लगाए गए।

पितृ स्मरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश

रतनलाल मंडोवरा ने बताया कि यह आयोजन केवल पितृ स्मरण ही नहीं था, बल्कि प्रकृति संरक्षण का एक संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि सर्वपितृ अमावस्या पर जहां पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं हरियाली, पर्यावरण और सनातन संस्कृति का संदेश भी जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here