लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
छात्रों को बताए कानूनी अधिकार और साइबर सुरक्षा के मंत्र
पादूकलां। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के निर्देशन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
अधिकार मित्र जुगल सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति और वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों को फर्जी कॉल से सतर्क रहने, ओटीपी साझा न करने और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के उपाय बताए गए।
बाल विवाह को दंडनीय अपराध बताते हुए प्रशासन या विधिक सेवा प्राधिकरण को इसकी सूचना देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका दीपिका हल्दानीया, परमाराम, रामनिवास, सुरेश चन्द्र दाधीच, सुरेश तिवाड़ी, गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, पुखराज बेड़ा, मनिषा नराहणिया, राजेश शर्मा (शिक्षक) सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


















































