Home latest सरकार व पुलिस प्रशासन गहरी नींद में और अपराधियों के हौंसले बुलंद

सरकार व पुलिस प्रशासन गहरी नींद में और अपराधियों के हौंसले बुलंद

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रदेश सहित अजमेर में बेलगाम अपराध से कानून व्यवस्था की उड़ रही धज्जियां।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा की भजन लाल सरकार पर बोला बड़ा हमला

अजमेर (नितिन मेहरा)। प्रदेश सहित अजमेर जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य की भजनलाल सरकार को जमकर घेरा और कई गंभीर सवाल उठकर कर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल को जान से मारने की धमकी, जयपुर में दिन दहाड़े व्यापारी के साथ करोड़ों की लूट, बिजयनगर में बालिकाओं के साथ यौन शोषण व पुष्कर में अधिवक्ता पर जान लेवा हमला सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए। सर्किट हाउस में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश और अजमेर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला बोलते कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था की हालत यह है कि मुख्यमंत्री भजन लाल को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।इतना ही नहीं, बड़े नेताओं और उद्योगपतियों को अपराधी खुलेआम धमकियां देकर उनसे फिरौती मांगने से जैसे जघन्य कांड किए जा रहे है। प्रदेश में जान से मारने की खुली धमकियां, लूट, डकैती, हत्या, जान लेवा हमले, बालिकाओं और महिलाओं के साथ गैंगरेप, महिला पर अत्याचार, दलितों के साथ अन्याय, साइबर फ्रॉड की घटनाएं आम बात हो गई। प्रदेश में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है। अगर आंकड़ों की जुबानी बात करे तो पिछले एक साल में 221 जगह घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनमें पुलिस की पिटाई हुई। एससी-एसटी एक्ट में 9 हजार 279 मामले दर्ज हुए है। सांचौर के गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पिटाई की गई। हर माह 150 हत्याएं हो रही है। हर माह 10 डकैती हो रही हैं। चोरी की 120 घटनाएं रोज हो रही है। अपराध के दिनों दिन बढ़ते ग्राफ के चलते अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है और प्रदेश की जनता अपराधियों से भयभीत है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा की भजनलाल सरकार के सवा साल के कार्यकाल में जिस तरह से अजमेर सहित राजस्थान में अपराध के मामले बढ़े है और कानून व्यवस्था चौपट हुई है। सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें कहा कि जनता को गुमराह कर भाजपा ने प्रदेश की सत्ता तो हथिया ली और राज्य की जनता को अपराधियों के हवाले कर दिया। प्रदेश की जनता राज्य सरकार की नीतियों और अपराध से पीड़ित है। राठौड़ का कहना है बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में हमारे विधायक नेता भी सरकार को घेरकर जनहित की आवाज उठा रहे है और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर भजन लाल सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे है। जनता ऐसी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, वरिष्ठ नेता राजेश टंडन, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, निमेश चौहान, पंकज चोटवानी, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, आरिफ खान, यूनुस खान, सुमित मित्तल, कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version